चंदौसी के भगत सिंह स्मारक पर पंजाबी समाज के लोगों ने बलिदानियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि द?
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। एसएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हाथों में तिरंगा लेकर मौन जुलूस निकाला। छात्र-छात्राओं द्वारा विभाजन विभीषिका से जुड़े अभिलेखों का प्रदर्शन किया। इसके बाद शरणार्थियों का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डा. हेमंत कुमार ने किया। दीक्षा माथुर, विकास, अरविंद, डॉ. अरविंद बहादुर सिंह, डॉ. विशेष, डॉ. अमरजीत, डॉ. सुनील, डॉ. प्रदीप, डॉ. अनुराधा, डॉ. स्तुति वशिष्ठ, डॉ. गीता, डॉ. प्रिया, डॉ. ज्योति, अंकुर, संजय व विकास आदि मौजूद रहे।
वहीं, एनकेबीएमजी कॉलेज में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर ऑनलाइन संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह ने छात्राओं को राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने को प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. रीता, डॉ. सुमिता शर्मा, डॉ. रंजना अग्रवाल, डॉ. बविता, डॉ. नीता गुप्ता, डॉ. अनुभा गुप्ता, आरती ओझा, अमनदीप कौर, प्रियंका आदि मौजूद रहे।