फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की भक्ति करने से होगी मोक्ष की प्राप्ति : कथा व्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव पवांसा में श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर यज्ञ हुआ। जिसमें गांव और देश की समृद्धि की लिए आहुति देकर कथा, गीता, रामचरितमानस का अध्ययन करने और सनातन धर्म का प्रचार करने का संकल्प लिया गया। कथाव्यास ने कहा कि इस कलियुग में मनुष्य को भगवान की भक्ति करने से ही मोक्ष प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

कथाव्यास ब्रह्मानंद महाराज ने बताया कि कलियुग में श्रीमद्भागवत गीता और रामचरितमानस का मनुष्य को अध्ययन जरूर करना चाहिए। बचपन से ही अपने बच्चों को प्रेरित करें। जिससे की धर्म की रक्षा हो सके। कलियुग में मनुष्य माया में फंस चुका है। इसीलिए अपने खून के रिश्तों से भी तकरार करने लगते हैं। जबकि श्रीमद्भागवत कथा का अध्ययन करने से माया से दूरी और भक्ति की ओर मनुष्य बढ़ता है। क्योंकि जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक मनुष्य का कुछ नहीं है। फिर भी मनुष्य मोह माया को छोड़ना नहीं चाहता। मनुष्य को जीवन में माता-पिता गुरु और गो रक्षा की सेवा जरूर करनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने मनुष्य को बताया कि मनुष्य जिसकी चिंता करता है, वे ही उससे जलते हैं।
इस दौरान टिंकू राघव, परमानंद, शिवट अघोरी, रिंकू शर्मा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सुमित राघव, सौरभ गुप्ता, नीरज शर्मा, यादराम पाल, रजत विक्रांत सिंह, प्रदीप राघव, सोनू राघव, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें