फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाइड्रा मशीन के हुक से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंडी समिति रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर रविवार रात एक मजदूर ने हाइड्रा मशीन के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतक की पहचान झारखंड निवासी शशिकांत (19) के रूप में हुई है। वह पिछले डेढ़ माह से ठेकेदार के अधीन ओवरब्रिज निर्माण में मजदूरी कर रहा था। शशिकांत मंडी समिति के पास मजदूरों के लिए बने अस्थायी कमरों में रहता था। रविवार रात करीब 11 बजे एक साथी मजदूर ने शशिकांत का शव देखा। शव निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे हाइड्रा मशीन के हुक से गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें