फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पहले से ही परेशान थे... हादसे ने दे दिया जिंदगी भर का गम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एक ही खानदान के लोग गांव पैंतिया माफी से गमगीन माहौल में मैनाठेर क्षेत्र के गांव लधुपुरा के लिए रवाना हुए थे लेकिन रास्ते में हुए हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई। पहले से परेशान चल रहे परिवार के लोगों को हादसे ने जिंदगी भर का दर्द दे दिया। अब मैनाठेर के साथ गांव पैंतिया भी कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर सवार हरकेश ने बताया कि खानदान के 19 लोग उनके तहेरे बहनोई सोमपाल की मौत की सूचना पर मैनाठेर क्षेत्र के गांव लधुपुरा जा रहे थे। करीब 12 किलोमीटर दूर हुए हादसे ने गम को और गहरा कर दिया। गांव पैंतिया माफी निवासी चंदा देवी (48) पत्नी हरकेश, ममता (40) पत्नी दयाराम और ओमवती (52) पत्नी हरपाल की मौत हो गई। जो लोग ट्रैक्टर के अगले हिस्से पर बैठे थे वह मामूली घायल हुए। जिन लोगों को कम चोट लगी थी, वही घायलों को लेकर दौड़ पड़े।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतका चंदादेवी अपने पीछे पति हरकेश के अलावा दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गई हैं। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ओमवती के पति हरपाल की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे हैं। ममता भी अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गई हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

0000000
गांव में मायूस दिखे लोग, नहीं जले चूल्हे
हादसे की सूचना जैसे ही गांव पैंतिया माफी पहुंची तो तमाम लोग गांव से घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देरशाम शव गांव पहुंचे तो ग्रामीणों में मायूसी दिखाई दी। घरों में चूल्हे नहीं जले। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि गमी में शामिल होने के लिए ही परिवार के लोग निकले थे। वही लोग हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

000000
कोट
पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। इसके लिए पीड़ित परिवारों को भरोसा दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विकास चंद्र, एसडीएम, संभल
0000
कोट
चार लोगों को गंभीर चोट लगी है। बाकी अन्य लोग मामूली घायल हुए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। इस हादसे में कोई तहरीर नहीं मिली है।
कुलदीप सिंह, सीओ, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें