फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे काम को लेकर प्रबंधक और मजदूर के बीच विवाद हो गया है। आरोप है कि इस दौरान मजदूर ने केमिकल पी लिया। मजदूर मिलक मऊभूढ़ निवासी वीरपाल सिंह राघव (50) की मौत हो गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली। हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव मिलक मऊभूढ़ के निवासी बिजेंद्र सिंह राघव ने बताया कि छोटा भाई वीरपाल सिंह राघव बीते कई वर्षों से थाना क्षेत्र के गांव बबैना में स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह 7:45 बजे भी काम करने गया था। गांव के अन्य लोग भी साथ गए थे। आरोप है कि प्रबंधक ने भाई से बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी।
बाद में जबरन भाई को जहरीला पदार्थ दे दिया गया। हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद मजदूरों ने मामले की सूचना गांव के लोगों को दी। परिवार के ही लोग गंभीर हालत में उसे गांव के ही निजी अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन निजी अस्पताल से भाई का शव घर ले आए और घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सात बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन


घरों को लौट गए अन्य मजदूर
गांव बबैना में स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूर की मौत के बाद अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सभी अपने घर लौट गए। जबकि घटना के समय तमाम क्षेत्र के मजदूर फैक्टरी में थे।

फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद
गांव बबैना में स्थित फैक्टरी में तमाम सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन सीसीटीवी कैमरे काफी समय से बंद पड़े हैं। यदि सीसीटीवी कैमरे चल रहे होते तो घटना का सच भी तत्काल सामने आ सकता था।
विज्ञापन


परिजनों के द्वारा हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें