संभल। सोत नदी के 42 किलोमीटर हिस्से में छह स्थानों पर फिर से अवैध कब्जे हो गए हैं। इन कब्जों को हटाने के लिए पुलिस और राजस्व अधिकारी मिलकर अभियान चलाएंगे। इसके लिए टीमों का गठन उप जिलाधिकारी करेंगे। यह निर्णय लेखपालों के साथ नदी के संबंध में आयोजित बैठक में लिया गया है।
उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने तहसील सभागार में लेखपालों के साथ बैठक की। बैठक में उप जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों से उनके क्षेत्रों में स्थित सोत नदी के रकबे के बारे में जानकारी ली और अवैध कब्जे न होने के बारे में प्रमाण पत्र मांगा। इस पर छह लेखपालों ने कहा कि उनके क्षेत्र में अवैध कब्जे हैं। पुलिस को साथ लेकर ही इन्हें हटाया जा सकता है। एसडीएम ने कहा कि वह जल्दी ही टीम गठित करेंगे। ताकि कब्जे हट सकें।