फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जलभराव से निजात के लिए चल रहा कार्य, जलनिकासी के प्रबंध हो रहे

Thu, 05 Nov 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने पर काम चल रहा है। नालों का निर्माण होने से जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से पूरा शहर जूझता है। डीएम अंकित खंडेलवाल ने इस समस्या के समाधान के लिए एक्सपर्ट टीम को लेकर रूपरेखा तैयार कराई है। इसी क्रम में काम चल रहा है।
विज्ञापन

पालिका के ईओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि नाला निर्माण, उनकी मरम्मत और बहते नालों के पानी के जैविक उपचार से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। भूरे शाह रोड, हसन पुर रोड और पातालेश्वर मंदिर के सामने बहजोई रोड पर नालों पर काम चल रहा है। वार्ड 3 में नाले की मरम्मत और स्लैब डालने का काम चल रहा है। वार्ड 5, 6 और 11 में नाला-सड़क निर्माण के कार्य भी चल रहे हैं। बहते नाले के 7.2 एमएलडी पानी का जैविक उपचार भी किया जा रहा है। यह उपचार गंदे पानी के उचित प्रबंधन में सहायक होगा।

मुरादाबाद रोड पर शहर के पानी की निकासी तय की गई है। सोत नदी से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी तरह सरायतरीन के सीतापुरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर करने की भी रूपरेखा तैयार की है। इसके लिए सीवर लाइन डालकर पानी को ग्राम पैत्री में स्थित तालाब तक जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें