फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गांव क्षेत्रों में सोत नदी पर किये अवैध कब्जे करें चिन्हित,-तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सोत नदी पुनर्जीवित अभियान को लेकर चंदौसी तहसील प्रशासन ने पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया है। कुछ जगह पर विरोध किया जा रहा हैं। इसको लेकर सोमवार को तहसीलदार मनोज कुमार ने कानूनगो और लेखपालों की मीटिंग ली। तहसील क्षेत्र के सभी 25 गांव क्षेत्रों में सोत पर हुए अवैध कब्जे चिन्हित करने निर्देश दिए। कहा कि जहां विरोध हो रहा है अथवा ग्रामीण पैमाइश न करने दें, वहां पुलिस को साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन

अमर उजाला के सोत नदी पुनर्जीवित अभियान के तहत संभल क्षेत्र में सोत नदी की खुदाई का कार्य अंतिम चरण में हैं। अब अभियान की शुरूआत चंदौसी तहसील क्षेत्र में की जा रही है। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपालों ने अपनी आख्या दे दी है। 25 गांवों क्षेत्रों में से अधिकांश पर क्षेत्र में सोत पर अवैध कब्जे हैं।
पैमाइश होने से पहले ही गांव आदमपुर, सैंजना में विरोध शुरू हो गया। सोमवार को तहसीलदार मनोज कुमार ने क्षेत्र के सभी कानूनगो और लेखपाल की मीटिंग की। कहा कि पैमाइश कर अवैध कब्जों को चिन्हित करें। यदि कोई ग्रामीण इसका विरोध करता है। सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस को साथ रखे। दो दिन में बीडीओ के माध्यम से मनरेगा के तहत सोत नदी की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोत नदी को हर हाल में पुनर्जीवित करना है। अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर नहीं रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें