फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंथा प्लांट से लोहा चुराते ग्रामीणों ने दो किशोरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। थाना क्षेत्र के गांव चितौरा में सोमवार की शाम गांव के बाहर स्थित मैंथा की टंकी (मैंथा प्लांट) से लोहा चुराते दो किशोरों को ग्रामीणों ने धरदबोचा और उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस बुलाकर उन्हें सौंप दिया। बाद में ग्रामीणों ने उन्हें छुड़वाया दिया।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी रनवीर सिंह ने अपने खेत में मैंथा की टंकी लगा रखी है। जिस पर मैंथा तेल निकालने का कार्य किया जाता है। सीजन न होने पर मैंथा टंकी बंद है। सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे मैंथा की टंकी पर ई-रिक्शा लेकर दो किशोर पहुंचे। आसपास सूनसान होने का लाभ उठाते हुए मैंथा प्लांट से लोहा खोलकर ई-रिक्शा में रखना शुरू कर दिया। जब दोनों किशोरों काफी मात्रा में लोहा खोलकर ई-रिक्शा में रख लिया और ई-रिक्शा को ले जाने लगे। तभी उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर ई-रिक्शा में लोहा ले जाते दोनों किशोरों पर पड़ी। ग्रामीणों ने शोर मचा दिया और दौड़कर दोनों किशोरों को धरदबोचा। कुछ देर बाद काफी संख्या में ग्रामीणों एकत्र हो गए और किशोरों से ई-रिक्शा में लोहा ले जाने को लेकर पूछताछ करने लगे। ग्रामीणों ने इस दौरान दोनों की खूब पिटाई की। दोनों किशोरों ने बताया कि वह ई-रिक्शा से गांव-गांव घूमकर प्लास्टिक बीनने का कार्य करते हैं। जिसे बाद में चंदौसी जाकर कबाड़ में बेच देते हैं। घटना की सूचना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों किशोर चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी अमन और अमित बताएं जा रहे हैं। बाद में ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस से छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें