फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील संभल में महिलाओं ने बरसाए सौहार्द के फूल

Mon, 03 Apr 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
उम्मीद अभी बाकी है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिस संभल में कुछ लोगों ने सौहार्द को ताक  पर रखने की कोशिश की, तो वहीं देश की एकता और भाईचारे को कायम रखने के लिए एक मिसाल भी पेश की। जी हां, संवेदनशील संभल में रविवार को ऐसा ही सुकून भरा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


मौका था स्वयंसेेवक संघ के पथ संचलन का। शंकर चौराहे पर जब गणवेश में स्वयंसेवक निकले तो मुस्लिम समाज की कुछ महिलाओं ने आगे आकर उनका स्वागत किया। कदमताल कर रहे स्वयंसेवकों पर खूब फूल बरसाए। ये नजारा उन लोगों के हैरतभरा था जो सांप्रदायिक सौहार्द में जहर घोलने का काम करने का प्रयास कर हैं।  

बताते चलें कि नखासा थाना क्षेत्र में 29 मार्च को नगर के मोहल्ला दीपा सराय में गोवंशीय पशुओं की हत्या करने के आरोपी को पुलिस पकड़ने के लिए गई थी। तभी लोगों ने पुलिस पर एक धर्मग्रंथ की बेहुरमती करने का आरोप लगाते हुए उपद्रव कर बल्ले की पुलिया पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


जाम खुलवाने पहुंचे एसडीएम और सीओ को भी लोगों ने दौड़ा लिया था। इसके बाद असमोली पुलिस को लाठी-डंडों से पीटा गया था। पुलिस पर पथराव किया गया था। एसडीएम के अर्दली जैत सिंह को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

ऐसे माहौल में जब हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी पथ संचलन निकाल रहे थे। उस वक्त सौहार्द से ओतप्रोत एक नजारा देखने को मिला। जब स्वयं सेवक शंकर चौराहे पर पहुंचे, तो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सैय्यद शान अली के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

महिलाओं ने काफी देर तक स्वयंसेवकों पर फूलों की बरसात की। इस मौके पर आसमां जहां, रमजाना परवीन, परवीन जहां, समीन परवीन, नाजिस परवीन, नसीम जहां, शबनम जहां, शगुप्ता, असलम, आसिफ अंसारी, राशिद अंसारी, अब्दुल हकीम, यासीन अंसारी, शानू, रईस अंसारी, कालिम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें