फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शहर में पिंक ई-रिक्शा दौड़ाएंगी महिलाएं, बनेंगी आत्मनिर्भर

Tue, 16 Jan 2024 03:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर में जल्द महिलाएं पिंक ई-रिक्शा दौड़ाते नजर आएंगी। सरकार ने महिलाओं को ई-रिक्शा उपलब्ध करवाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कवायद शुरू की है। फिलहाल करीब 25 महिलाओं का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग योगेश कुमार का कहना है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के तहत ई-रिक्शा खरीदने के लिए ऋण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मसौदा तैयार किया गया है। फिलहाल 25 महिलाओं का बैच बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। वाहन चला लेने में दक्ष हो जाने पर उन्हें एआरटीओ की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाएगा। बाद में अनुदान पर ई-रिक्शा दिलाया जाएगा। सड़क पर ई-रिक्शा दौड़ाकर महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर होंगी, बल्कि रिक्शा से होने वाली आय से उनका परिवार भी चल सकेगा। साथ ही, छेड़खानी जैसी दिक्कतें भी महिलाओं की दूर होंगी।
कोट
महिलाओं को रोजगार की दिशा में बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति के तहत ई-रिक्शा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योजना के तहत उन्हें ऋण दिलवाकर ई-रिक्शा भी दिलवाई जाएगी। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। -योगेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, उद्योग, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें