फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: ईंट भट्ठे पर बंधक बनाए नौ परिवारों को छुड़ाया, तीन नाबालिगों से भी करवाया जा रहा था काम

Tue, 16 Jan 2024 03:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
ईंट भट्ठा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

संभल के गांव खानपुर खुम्मार में ईंट भट्ठे से बंधक बनाए गए मजदूरों को छुड़वाया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर सोमवार को हुई। नौ परिवारों को छुड़वाया गया है। इन श्रमिकों को प्रशासन की ओर से ही इनके गांव भेजा गया है। किसी ने डीएम से शिकायत की थी कि, उन्हें बंधक बनाकर रखा जा रहा है।

विज्ञापन


तत्काल डीएम ने इस पर सहायक श्रमायुक्त सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनुज कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद शर्मा और पुलिस की टीम बनाकर मौके पर भेजी। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। नौ परिवार थे। इन्होंने स्वेच्छा जताई कि भट्ठा मालिक से उन्हें दिक्कते हैं। वह अपने घर जाना चाहते हैं।

इस पर वाहन मंगवाकर उन्हें गुन्नौर के लिए रवाना किया गया। बताया कि इन परिवारों के तीन बच्चे 18 वर्ष से कम आयु के थे, इनसे भी काम कराया जा रहा था। इन्हें भी बंधनमुक्त कराया। भट्ठा मालिक मोहम्मद अनीस के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम, वेतन भुगतान अधिनियम और समान पारिश्रमिक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें