चंदौसी में उगते सूर्य को अर्ध्य देने के दौरान पूजा अर्चना करती महिला। स्रोत आयोजक
चंदौसी(संभल)। सूर्य की उपासना का चार दिवसीय छठ पर्व का मंगलवार को समापन हो गया। नगर के आजाद रोड पर कई परिवार की महिलाओं ने सामूहिक रूप से छठ पर्व मनाया। छठ पर्व के अंतिम दिन मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना 36 घंटे का निर्जल व्रत पूरा किया, जिसकी शुरुआत खरना के बाद हुई थी। इस दौरान उन्होंने सूर्य देव से अखंड सुहाग और परिवार की समृद्धि की कामना की। चंदौसी में तीन चार परिवार रहते हैं। सोमवार को आजाद रोड चर्च के सामने सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से छठ मइया की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने सुबह से ही निर्जल उपवास रखा। रात भर भजन कीर्तन चलता रहा। मंगलवार को महिलाओं ने भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने व दान-पुण्य के बाद ही 36 घंटे का निर्जल व्रत पूरा किया और सूर्य देव से अखंड सुहाग की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर संगीता ओझा, शेाभा पांडे, कल्पना अग्रवाल, सरोज यादव, कांति शर्मा, शोभा शर्मा, कनक अग्रवाल, रीता अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, ममता यादव, बेबी, सुमन आदि महिलाएं थीं।