फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिलाओं ने डांडिया कर मचाई धूम, प्रस्तुत किए भजन

विज्ञापन
सरायतरीन में डांडिया कार्यक्रम में प्रतिभाग करती महिलाएं संवाद
विज्ञापन
संभल। आर्य समाज सरायतरीन में वार्ष्णेय महिला संगठन की ओर से हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक डांडिया एवं गरबा नृत्य कर मन मोह लिया। महिलाओं ने हास्य नाटिका में हिस्सा लिया और भजनों की प्रस्तुति भी दी। लकी ड्रा भी निकाले गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। शालिनी वार्ष्णेय और शिल्पी वार्ष्णेय ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद महिलाओं ने डांडिया व गरबा नृत्य किया। मुख्य आकर्षण गुजराती पोशाक में ग्रुप में महिलाओं की प्रस्तुति रही। महिलाओं ने कई गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देते हुए सभी मंत्रमुग्ध कर दिया। बीच में लकी ड्रा भी निकाले गए। महिलाओं ने हास्य नाटिका की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। शिखा और मोना ने अतिथियों के स्वागत में नृत्य की प्रस्तुति दी।
सोनल आर्य, अंजू वार्ष्णेय आदि ने भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। इस दौरान अंजलि वार्ष्णेय, रेखा वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय आदि रहीं। संचालन छाया वार्ष्णेय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें