फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कल्किधाम ऐंचोड़ा कंबोह आए झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति

विज्ञापन
संभल के ऐंचौड़ा कंबोह क​ल्कि धाम में पूजन में शामिल झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रदीप 
विज्ञापन
असमोली(संभल)। श्री कल्कि धाम ऐंचोड़ा कंबोह में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का आगमन हुआ। दोपहर में न्यायमूर्ति कल्किधाम पहुंचे। यहां श्री कल्कि धाम सेवा समिति के द्वारा न्यायमूर्ति का स्वागत किया गया। न्यायमूर्ति ने परिवार सहित श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से भेंट की। इसके बाद न्यायमूर्ति ने निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के निर्विघ्न निर्माण के लिए पूजन किया। श्री कल्कि धाम निर्माणार्थ शिलापूजन करके शिला दान भी किया। शिला दान के बाद न्यायमूर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित शिला के भी दर्शन किए। इसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यायमूर्ति को निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के समस्त प्रकल्पों की जानकारी दी। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ललित, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, पंकज चाहल, लवकुश शर्मा, संजीव त्यागी, राजीव यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें