चंदौसी। रोटरी क्लब चंदौसी सिटी स्टार के तत्वावधान में दीपावली पर डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें क्लब की महिलाओं ने जमकर डांडिया नृत्य किया।
संजीवनी पैलेस में आयोजित दिवाली समारोह में टीवी एंकर एकता मोनी व जीटीवी की सिगिंग सुपर स्टार वैशाली विजय ने अपनी आवाज से समां बांध दिया। डांडिया में क्लब के असिस्टेंट गवर्नर अनुराग मित्तल, मनोज सराफ, अंकित जैन ने क्लब के बच्चों के नृत्य किया। लवकुश डांस अकादमी की डॉ. कविता गुप्ता ने अकादमी के बच्चों के साथ डांडिया में भाग लिया। फिल्मी गीतों पर कई शानदार प्रस्तुतियां दी। गवर्नर दीपक जैन क्लब कार्यों की समीक्षा करते हुए रोटरी क्लब चंदौसी सिटी स्टार के कार्यों की सराहना करते हुए अन्य सामाजिक कार्यों को करते रहने के लिए प्रेरित किया। इनरव्हील क्लब संभल सिटी की अध्यक्ष नेहा मलय और अगले वर्ष के अध्यक्ष मलकांति शर्मा ने भी कार्यक्रम को अभूतपूर्व बताया। इसमें रोटरी सिटी स्टार, रोटरी क्लब भारत के अलावा संभल, हसनपुर आदि के रोटेरियन को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रोटेरियन वीरेश अग्रवाल, लोकेश जैन, पंकज बंसल, अमित सर्राफ, पुनीत सर्राफ, लोकेश भारतीय, विजय अग्रवाल, दिलीप रस्तोगी, विशाल अग्रवाल, नितेंद्र चौहान, हिमांशु सर्राफ, मुकेश अग्रवाल, पायल मित्तल, मीनू अग्रवाल, पूजा अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।