फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किराए को लेकर महिलाओं ने दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के मौलागढ़ की पुलिया के पास स्थित सैनी धर्मशाला में बनी दुकानदार में रहे कारपेंटर के आसपास की महिलाओं ने जमकर मारपीट की और सामान बाहर फेंक दिया। महिलाओं ने दुकान खाली न करने व किराया न देने का आरोप लगाया है। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। वही पीड़ित ने महिलाओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

के अशोक नगर निवासी गंगाराम ने मौलागढ़ की पुलिया स्थित सैनी धर्मशाला में लकड़ी की दुकान कर रखी है। दुकानदार का दुकान के किराए को लेकर धर्मशाला का रखरखाव करने वालों से विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर 12 बजे धर्मशाला का रखरखाव करने वाली महिलाएं दुकान का किराया लेने के लिए दुकानदार गंगाराम के पास पहुंची। जहां महिलाओं व दुकानदार के बीच विवाद हो गया। दुकानदार का आरोप है कि महिलाओं ने दुकान का सामान निकालकर दुकान के बाहर फेंक दिया और उसके साथ मारपीट की।
वहीं महिलाओं का आरोप है कि किराया मांगने पर दुकानदार ने उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक धर्मशाला के बाहर महिलाओं का जमाबड़ा रहा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के साथ भी महिलाओं की नोकझोंक हुई। पुलिस ने महिलाओं को दुकान के बाहर से हटाकर स्थिति को शांत किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें