चंदौसी में डंडिया खेलतीं जायंट्स ग्रुप ऑफ वूमेन पावर व वूमेन प्राइड की सदस्य: स्रोत आयोजक
चंदौसी। नवरात्र के उपलक्ष्य में जायंट्स ग्रुप ऑफ वूमेन पावर एवं वूमेन प्राइड ने गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन एक मैरिज हॉल में किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप की अध्यक्ष शुभा कागजी और अलका मंगल ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर किया।
इसके बाद यूनिट डायरेक्टर क्षमा अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट अनु रस्तोगी और सेंट्रल कमेटी मेंबर डॉ. सुधा चौधरी ने सभी अतिथियों का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सरप्राइजिंग हाउसिंग गेम और गरबा नृत्य प्रमुख आकर्षण रहे। बच्चों से लेकर महिलाओं ने गरबा में शानदार प्रस्तुतियां दीं। यूनिट डायरेक्टर क्षमा अग्रवाल, शिवानी, वंदना, राधिका, मनीषा, स्वाती, गीतू, निमिषा, प्रज्ञा, रचना, पूजा, अंजलि आदि मौजूद रहीं। संवाद