फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में उमड़े मरीज

विज्ञापन
चंदौसी सीएचसी में दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़ - संवाद
विज्ञापन
संभल। दुर्गा नवमी और दशहरा के अवकाश के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। डॉक्टरों ने मरीजों से जानकारी लेकर दवा लिखी। ओपीडी में 780 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा बुखार पीड़ित रहे। बुखार रोगियों की डेंगू, मलेरिया और टायफाइड की जांच कराई गई। इसके अलावा खुजली, पेट दर्द और सिर दर्द के भी मरीजों ने इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की संख्या अधिक रही। पंजीकरण कक्ष, डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण कक्ष पर मरीजों की लाइनें लगी नजर आईं। डॉक्टरों ने मरीजों से जानकारी लेते हुए इलाज शुरू किया। इनमें ज्यादातर मरीजों ने बुखार की समस्या बताई। इसके अलावा पेट दर्द, सिर दर्द और खुजली के रोगी भी रहे।
डॉ.चमन प्रकाश ने बताया कि 80 मरीजों को देखा है। इनमें 10 से अधिक मरीज बुखार के रहे। अन्य मरीज दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि बुखार से संबंधित मरीजों की डेंगू, मलेरिया, टायफाइड की जांच कराई गई। दूसरे डॉक्टर भी मरीजों को देखकर दवा लिखते रहे। आलम यह रहा कि दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की मौजूदगी रही। आंकड़े के अनुसार, 780 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें करीब 250 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। डॉक्टरों ने मरीजों को बचाव को लेकर सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें