फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पंखे के सहारे लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर में बबीता 27 पत्नी राजकुमार का शव मंगलवार की रात घर के कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। इसकी जानकारी पर परिजनों को रोरो कर बुरा हाल हो गया। महिला के मायके वालों को सूचना दी गई। वहीं दूसरी ओर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली पूर्वी निवासी कैलाश शर्मा ने अपनी बेटी बबीता की शादी करीब पांच वर्ष पहले गांव हरदासपुर निवासी राजकुमार शर्मा के साथ की थी। मंगलवार को महिला का किसी से घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। पुलिस को भी परिजनों ने बताया है कि बबीता परेशान भी नहीं थी।
रात आठ बजे अचानक कमरे में पहुंचे तो फंदे से लटकी हुई थी। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे हैं।महिला की मौत का कारण क्या है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। मायके वालों के आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें