फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीसरे सोमवार को शिवालयों में विधि-विधान से हुआ जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सावन के तीसरे सोमवार को प्रमुख शिवालयों में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिवालयों में पहुंचने लगी थी। इसी के साथ गंगाघाटों से जल भरकर लाए कांवड़ियों ने भी जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शिवालयों का माहौल शिवमय बना रहा। दोपहर तक बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।नगर व क्षेत्र में तीसरे सोमवार को बम-बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे। सोमवार को भगवान शिव की आराधना का प्रमुख दिन माना जाता है, शास्त्रों में श्रावण मास में इस दिन विधि-विधान के साथ जलाभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है।
सोमवार को श्रद्धालुओं ने दुग्ध, दही, शहद, गंगा जल आदि से भगवान आशुतोष को जलभिषेक कर बेल पत्र, पुष्प, फल भांग, धतूरा अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि श्रावण मास में सभी पाप नष्ट हो जाते है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सिंहपुरसानी क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। शिवराम महाराज ने भक्तों को भक्ति की महिमा बताई। इस दौरान रामचरन शास्त्री, नरदेव सिंह, अर्जुन सिंह, नितिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें