फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पति के दोस्त के साथ रहने की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। युवक के घर उसके दोस्त का आना-जाना था। इस दौरान युवक की पत्नी और उसके दोस्त में प्रेम प्रसंग हो गया। पत्नी एक साल के बेटे को लेकर कोतवाली पहुंच गई है तथा पति के दोस्त के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पति मनाने की कोशिश में है, पर देरशाम तक कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला निवासी युवक की शादी कुछ समय पहले हुई थी। उसी मोहल्ला निवासी युवक के दोस्त का घर आना-जाना था। युवक कई बार दवाई लेने अथवा बाजार के अन्य कार्य के लिए दोस्त को पत्नी के साथ भेज देता था। इस युवक के दोस्त और उसकी पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। करीब एक साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हैं।
विवाहिता के एक साल का बेटा भी है। पति को पता चलने पर उसने दोस्त के घर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद विवाहिता बुधवार को कोतवाली पहुंच गई और पति के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया है। वह अपने पति के दोस्त के साथ रहना चाहती है। पति मनाने की कोशिश कर रहा है, पर पत्नी मानने को तैयार नहीं है। देरशाम तक कोई समाधान नहीं हो सका। अभी विवाहिता के परिजन नहीं आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें