फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति फोन पर करता रहा हैले हैलो, विवाहिता फंदे पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/गुन्नौर। शादी के बाद मायके आई विवाहिता कमरे में लोहे की खूंटी में फंदा लगाकर लटक गई। शादी के 23 दिन बाद मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। भाई ने पुलिस को मौत की सूचना दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कन्हुआ निवासी कल्याण सिंह पुत्र रामदास ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसकी बहन मिथलेश 21 वर्ष की शादी 27 फरवरी 2020 को रजपुरा थाना के गांव पहलवाड़ा में अंकुर के साथ की थी। शादी के बाद एक बार ससुराल गई थी और वापस मायके रहने के लिए आई थी।
शुक्रवार की रात दो मंजिला मकान के कमरे में सो रही थी। रात करीब दस बजे बहनोई अंकुर का फोन आया और मिथलेश से बात कराने को कहा। अंदर कमरे में जाकर देखा, तो लोहे की खूंटी पर दुपट्टे से मिथलेश लटकी हुई थी। आनन फानन में उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

-
पति से बात करते मिथलेश झूली फंदे पर
मिथलेश के पति अंकुर ने बताया कि वह उससे रोजाना फोन पर बात करती थी। शुक्रवार की रात भी फोन पर बात कर रही थी। आखिर में जैसे ही वह मुझसे बात करते करते अचानक उसका फोन जमीन पर गिर गया। वह हैलो हैलो करता रहा। कई बार फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद साले कल्याण को फोन कर मिथलेश से बात कराने को कहा। कमरे के अंदर का नजारा देखते ही उनकी चीख निकल गई। बताया कि उससे कभी किसी भी तरह की कहासुनी नहीं हुई। पता नहीं कैसे ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें