फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 31 Aug 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार गांव जैतपुर की मढ़ैया निवासी महिला बबली (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा रविवार को शाम करीब सात बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई-बबराला के बीच गांव ढकारी के निकट हुआ। मृतक महिला के पति धर्मवीर ने बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर चंदौसी दवाई लेने गया हुआ था। शाम को वापस लौटते समय गांव ढकारी के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पत्नी बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी और घायल हो गई।
विज्ञापन

उपचार के लिए सीएचसी ले जाने पर चिकित्साधिकारी डॉ. जयकिशन ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक का कहना है कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें