फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जहरीला पदार्थ खाते हुए महिला ने सोशल मीडिया पर डाली वीडियो, बोली- परिवार को डराने के लिए की थी पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। शुक्रवार रात एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो के इंस्टाग्राम पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसकी काउंसलिंग शुरू की तो महिला ने बताया कि अपने परिवार को डराने के लिए उसने ऐसी वीडियो बनाई थी।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली 14 सेकंड की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। वीडियो में एक महिला हाथ में जहरीला पदार्थ का पैकेट लिए हुए दिखाई दे रही थी और कथित रूप से एक गोली खाते हुए नजर आ रही थी। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और महिला की पहचान जुटाई। पुलिस ने महिला को नरौली चौकी पर बुलाकर काउंसलिंग की। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने वीडियो आत्महत्या के प्रयास के रूप में नहीं बनायी थी, बल्कि अपने परिवार को डराने के लिए ऐसा किया था। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रोशन अली ने बताया कि महिला ने लिखित रूप में आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में इस तरह की कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं डालेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें