फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर महिला की जहर देकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी पूनम देवी (38) पत्नी दिनेश कश्यप की सोमवार की शाम चार बजे मौत हो गई। इसकी सूचना महिला के मायके वालों को हुई तो वह गांव पहुंच गए। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जहर देकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

महिला के परिजनों का कहना है कि पति और ससुरालिया दहेज की मांग करते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। सोमवार की शाम दहेज की मांग की और इस दौरान जहर देकर हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या किए जाने की सूचना दी। महिला के दोनों बेटों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला का शवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें