ओबरी। बुखार से मरने वालों का आंकड़ा भले ही सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जा रहा हो पर बुखार और डेंगू से हो रही मौंतो का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार की शाम टांडाकोठी गांव में शाहनवाज की 11 वर्षीय पुत्री महराज जहां और अनवार अली की पंद्रह वर्षीय बेटी निशा की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि महराज गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को उसे बुखार आया था। इस पर असमोली के निजी अस्पताल में ले गए थे पर हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार को घर ले गए और देर शाम उसकी मौत हो गई। जबकि निशा को एक माह पहले बुखार आया था। अमरोहा के निजी अस्पताल में परिजन उसका उपचार करा रहे थे। अस्पताल से दवा ले आते थे। रविवार को उसकी मौत हो गई। पिता अनवार ने बताया कि उसका पुत्र सारिक और पत्नी भी बीते कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं।