फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन के निकट संभल-आदमपुर मार्ग पर ओवरटेक करते समय बाइक वाहन (डनलप) से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार सोमकला देवी (62) गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान देर रात उनकी मुरादाबाद में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सौंधन की निवासी सोमकला देवी की तबीयत खराब चल रही थी। उसे देखने उनका भाई रामवीर शनिवार को आया था। रामवीर सोमकला देवी को आदमपुर से दवाई दिलवाकर शनिवार की शाम समय लगभग 7:30 बजे बाइक वापस आ रहा था। संभल-आदमपुर मार्ग पर सौंधन के निकट बाइक एक अन्य बाइक को बचाने के प्रयास में आगे जा रहे एक वाहन (डनलप) में पीछे से जा घुसी। इससे बाइक गिर गई और उसके पीछे बैठी वृद्धा के सिर में चोट आई। परिजन उसे संभल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें