फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
रचना फाइल फोटो - फोटो : रचना फाइल फोट
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोठना में महिला रचना (22) वर्ष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे रचना के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

गांव गोठना के रहने वाला गजेंद्र की शादी तीन साल पहले जिला बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव जाटी नगला निवासी रचना से हुई थी। एक साल का बेटा प्रतीक भी है। गजेंद्र एक माह पहले काम करने लिए गाजियाबाद चला गया। गजेंद्र की पत्नी रचना एक साल के बेटे प्रतीक के साथ जेठ व जेठानी के साथ रह रही थी। जबकि सास व ससुर अलग घर में रहते हैं।
शुक्रवार की रात रचना अपने बेटे प्रतीक के साथ कमरे में सोने चली गई। शनिवार की सुबह कमरे से बेटे प्रतीक के रोने की काफी देर से आवाज आ रही थी। जिससे जेठानी किरन देवी ने रचना को आवाज दी लेकिन जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। जिससे जेठानी ने खिड़की से झांक कर देखा तो चीख निकल गई। बेड के ऊपर दीवार पर लगे कुंडे से फंदे पर रचना लटकी हुई थी। गले में दुपट्टे का फंदा कसा था।
विज्ञापन

चीख पुकार मचने पर पास पड़ोस के लोग आ गए। लोगों ने पुलिस के साथ-साथ मायके वालों को भी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह दरवाजा तुड़वाया और जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम भी पहुंची और नमूने लिए। वहीं सूचना पाकर मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रचना के मामा ब्रजेश ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी भांजी रचना को उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। तहरीर दी जाएगी। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें