फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत,ससुरालियों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
गांव मतावली पट्टी जग्गू में श्मशान में महिला के अवशेष तलाशने पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की तड़के विवाहिता ने ससुराल में संदिग्ध अवस्था में दम तोड़ दिया। ससुराल वालों ने बिना किसी को बताए अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों ने हत्या का अंदेशा जताकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए हैं। चिता के स्थान से मिले अवशेष एकत्रित किए हैं। वहीं, घटना के बाद से परिजन घर से भागे हुए हैं।अमरोहा देहात थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी करीब 14 साल पहले असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। दंपती के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी करीब 14 वर्ष और बेटा 12 वर्ष का है। युवक निजी फर्म में काम करता है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 14 जुलाई की रात में देर रात फर्मकर्मी घर पहुंचा तो पत्नी को मुस्लिम युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। घटना के अगले दिन विवाहिता अपने मायके चली गई। तीजाेत्सव के बाद 29 जुलाई उसका भाई उसे छोड़ गया। बताते हैं कि बुधवार सुबह भाई ने बहन की कुशलता पूछने के लिए कई बार फोन लगाया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर वह बहन की ससुराल पहुंचा। घर में सब कुछ अस्त व्यस्त देख बहन को पूछा तो ससुरालियों ने बताया कि अचानक हालत खराब हो गई थी। इससे उसकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार दोपहर विवाहिता के परिजन थाने पहुंचे और हत्या का आशंका व्यक्त कर तहरीर दी। इस पर सीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक गांव पहुंचे और जांच की। श्मशान घाट पहुंचकर अवशेष एकत्रित किए। घर पहुंचे तो कोई नहीं मिला। पड़ताल के बाद पुलिस लौट आई।
विज्ञापन

000000
महिला के मायके वालों ने हत्या का अंदेशा जताया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, सीओ, असमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें