फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गीतांजलि मदान के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

विज्ञापन
चंदौसी में ताज उत्सव कार्यक्रम में मौजूद साक्षी सेवा समिति के सदस्य: स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
चंदौसी। साक्षी सेवा समिति ने अपने तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बहजोई रोड के एक रेस्टोरेंट में किया। कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर शामिल हुईं और उन्होंने सावन में झूला झूल रहीं सब सखियां, आया तीज का त्योहार व झूला तो पड़ गया अमवा के डाल पर जी... जैसे पारंपरिक गीत गाए। साथ ही, हाऊजी, वन मिनट गेम आदि खेलों का मनोरंजन लिया गया। खेलों में बबिता बिंदल प्रथम, जयश्री श्रीवास्तव द्वितीय और रीमा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। इसमें गीतांजलि मदान को तीज क्वीन का खिताब दिया। सभी पदाधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से ताज क्वीन का स्वागत किया। इस मौके पर पालिका सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह, समिति प्रदेश अध्यक्ष रंजना शर्मा, रानी शर्मा, रेनू शर्मा, वर्षा सिंधी, निधि गुप्ता, दयमंती सिंह, मीरा दुबे, उर्मिला शर्मा, रानी शर्मा, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें