फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतका धर्मवती का फाइल फोटो: स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। गांव बहलोलपुर निवासी धर्मवती (22) की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव अपने ही घर के कमरे में परिजनों को पड़ा मिला। पति सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर कहीं चले गए। जानकारी मिलने पर पहुंचे धर्मवती के भाई ने अपनी बहन की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया।
विज्ञापन





थाना जुनावई के लहरानगला निवासी धर्मवती के भाई लवकुश ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी वर्ष 2023 में गांव बहलोलपुर निवासी एक युवक से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने लगे। भाई का आरोप है कि 28 अगस्त की सुबह करीब 4:50 बजे ससुरालियों ने उनकी बहन के साथ मारपीट कर उसे जान से मार दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो महिला का शव कमरे में पड़ा था और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतका अपने पीछे एक वर्ष की बेटी को अकेला छोड़कर चली गई।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए तहरीर मिली है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर कार्रवाई के लिए तहरीर मिलती है। तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें