फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रासलीला में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन

विज्ञापन
चंदौसी के गणेश मंदिर पर रासलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मेला गणेश चौथ के उपलक्ष्य में गणेश मंदिर के सामने स्थित आश्रम में चल रही रासलीला में सैकड़ों की संख्या में दर्शक मंचन देखने के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को मथुरा से आए कलाकारों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करके दर्शकों का मनमोह लिया। रासलीला में दर्शक देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के रंग में रंगे रहे।मंचन में मथुरा से आए कलाकारों ने दिखाया कि भगवान श्रीकृष्ण नंदबाबा को गोकुल का दूध - दही गांव के बाहर नहीं भेजने को कहते हैं। बाल कृष्ण चाहते है कि नंद गांव का दूध दही गांव में रहे। दूसरे मंचन में दर्शाया कि भगवान कृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ राधा रानी और अन्य गोपियों से माखन व दही का दान मांगते हैं। जब सखियां उन्हें दही और माखन का दान नहीं देती तो भगवान कृष्ण अपनी टोली के साथ मिलकर गोपियों की मटकियां फोड़ देते हैं। इसके बाद गोपियां यशोदा मैया से बाल कृष्ण की शिकायत करने पहुंचती है। रासलीला का मंचन देख दर्शक रोमांचित हो उठे और भगवान के जयकारे लगाने को मजबूर हो गए। इस दौरान रासलीला के कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें