फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी के 16 माह बाद ही महिला की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला की शादी के 16 माह बाद ही दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता महिला का शव अपने गांव ले आया और पुलिस को मामले की जानकारी देकर शव का पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रह कर एक कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के रहने वाले उदय प्रकाश शर्मा ने अपनी पुत्री भावना शर्मा की शादी 16 माह पहले अलीगढ़ जनपद के क्षेत्र के थाना व गांव मुकीमपुर के रहने वाले नरेश कुमार के साथ की थी। जबकि भावना अपने पति नरेश कुमार के साथ नाथूपुरा कुंडली दिल्ली में रह कर किसी कंपनी में काम कर रही थी। भावना के पिता उदय प्रकाश ने बताया कि उसकी पुत्री गर्भवती थी। कुछ दिन पहले अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जिससे पति ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था।
19 जून की दोपहर ढाई बजे करीब उपचार के दौरान पुत्री की मौत हो गई। 20 जून को मायके वाले शव अपने गांव ले आए। वहीं मौत का कारण जानने के लिए पिता ने जुनावई पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें