फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत मायके वालों का हत्या का आरोप

Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)।
विज्ञापन

गांव रमपुरा रामरायपुर निवासी फूलवती (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर आए मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी राजवीर ने बेटी फूलवती की शादी तीन साल पहले जुनावई के गांव रमपुरा रामरायपुर निवासी भूपेंद्र से हुई थी। परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे करीब फूलवती का शव घर के कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा बंद था। घर का मुख्य गेट भी अंदर से बंद था। कुछ देर बाद जेठानी सुनीता खेत से वापस आई और गेट खुलवाने के लिए फूलवती को आवाज लगाई। लेकिन, जवाब न मिलने पर मोहल्ले के एक युवक की मदद से गेट खुलवाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सुनीता जब फूलवती के कमरे में पहुंची तो उसे फंदे से लटका देख। जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से फूलवती के शव को नीचे उतारा गया। जानकारी होने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने दहेज की मांग पर गला दबाकर फूलवती की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि फूलवती को ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया जाता था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शाम को नायब तहसीलदार बबलू कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें