फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में अस्पताल में महिला की मौत: परिजनों ने तोड़फोड़ और मारपीट की, मची अफरा-तफरी; स्टाफ ने भागकर बचाई जान

Fri, 18 Sep 2026 09:36 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ की। अमरोहा की शाजिया (44) को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
तोड़फोड़ में टूटा शीशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के यशोदा चौराहे के नजदीक स्थित डीएसआर अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात करीब 11.30 बजे मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों लापरवाही का आरोप लगाते हुए मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोग हिरासत में लिए हैं। अस्पताल संचालक डॉ. शाने रब ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन

अस्पताल संचालक ने बताया कि अमरोहा के उझारी निवासी शाजिया (44) को बृहस्पतिवार की रात करीब 10.30 बजे बेहोशी की हालत में उनके अस्पताल भर्ती कराया गया था। बीपी काफी कम था। परिजनों से रेफर कराने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने उपचार करने के लिए कहा। इस दौरान ही महिला की मौत हो गई। जब यह जानकारी दी गई तो परिजन भड़क गए और मारपीट के साथ तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन

अस्पताल की मशीनों को तोड़ा है और शीशे तोड़ दिए हैं। स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई है। किसी तरह भागकर स्टाफ ने जान बचाई है। 10-12 लोगों ने अस्पताल में घटना की है। संभल सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मौके से कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें