फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के अंतिम संस्कार से घर लौट रही महिला स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी, उपचार मिलने से पहले मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। धनारी थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बने ब्रेकर पर अचानक चढ़ी बाइक से गिरी महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ पिता की गमी से होकर अपने घर लौट रही थी। महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति ने उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला के लेखपाल कालोनी निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी सुधा देवी (45) के साथ अपनी ससुराल बहजोई थाना क्षेत्र के गांव ढकिया अपने ससुर की गमी में शामिल होने गए थे।
रात को करीब दस बजे जब अंतिम संस्कार के बाद दंपती घर लौट रहे थे तो गांव उधरनपुर अजमतनगर में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बने ब्रेकर पर पहुंचे तो अचानक सुधा बाइक से गिर गईं। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला के पति इलाज के लिए गुन्नौर के सामुदायिक केंद्र पर ले गए, जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पति बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें