फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति व नंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। महिला का शव कमरे में लटका मिला। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला के पति को हिरासत में लिया है। महिला के मायके वालों का कहना है शराब के आदि पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मंगलवार की सुबह छह बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला बरखेरियान में नबी हसन की पत्नी सीमा (34) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा निवासी महिला के मायके वालों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के मायके वालों ने बताया कि सीमा की शादी 15 वर्ष पहले हुई थी। पति शराब का आदि है। आए दिन शराब पीने को मना करने पर विवाद होता था। पति मारपीट करता था। मंगलवार की सुबह में भी विवाद हुआ था।
इसी दौरान आरोपी पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हत्या कर दी और फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पति नबी हसन और नंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें