फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक की चपेट में आकर महिला की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। गांव धनीपुर में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे को पार करते समय महिला टाटा मैजिक की चपेट में आ गई और मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया है और हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के धनीपुर निवासी सिमरा देवी (45) बुधवार की सुबह करीब छह बजे गोबर डालने जा रही थीं। गांव में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे को पार सकते समय टाटा मैजिक की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने टाटा मैजिक चालक को पकड़ लिया और स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों को किसी तरह से समझा बुझाकर जाम खुलवाया। जाम में फंसे वाहनों को पुलिस ने निकलवाया और यातायात सुचारु रूप से संचालित कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महिला के पति की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि जाम ज्यादा देर नहीं लगा था। लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें