संभल। कोतवाली संभल और असमोली थाना क्षेत्रों में मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्बी निवासी मोहम्मद फारुख मंगलवार को दुकान में बैठे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश में मोहल्ले के ही दो लोगों ने दुकान में घुसकर लाठी डंडो से मारा-पीटकर घायल कर दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं असमोली थाना क्षेत्र के बेला निवासी रवि शर्मा को गांव के ही तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दरअसल, रवि शर्मा मंगलवार को घर के बाहर बैठकर काम कर रहा था। यह लोग आए और गाली-गलौच करने लगे। जिसका विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।संवाद