फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटसलेट्स कम होने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला चुन्नी में बुखार से पीड़ित प्लेटलेट्स कम होने पर वृद्धा की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य डेंगू रोगी गंभीर हालत में सीएचसी उपचार के लिए पहुंचा। उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वृद्धा की मौत की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची तथा डेंगू की आशंका में बुखार पीड़ितों की जांच की। सभी की जांच नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी भागवती देवी (75) को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उन्हें चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान महिला को टायफाइड पाया गया और प्लेटलेट्स भी 64 हजार आई थीं। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे मौत हो गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चंदौसी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्धा की डेंगू की जांच नहीं हुई थी। उसकी प्लेटलेट्स जांच में 64 हजार आई थी। टायफाइड के साथ उन्हें लीवर की समस्या भी थी। तीन दिन पहले बुखार आया था। डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। बुखार व प्लेटलेट्स कम होने पर अन्य बीमारियों के कारण उनकी मौत हुई है।
मोहल्ला गोशाला रोड निवासी देशराज 30 वर्ष को पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा है। शुक्रवार को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी पहुंचे। जांच के दौरान उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स मात्र 14 हजार पाई गई। चिकित्सक ने उन्हें ही तुरंत ही जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
डेंगू की आशंका में मौत की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतका के घर पहुंची। मृतका के परिजन व आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मोहल्ले में पांच लोग बुखार से पीड़ित मिले, उनके स्वास्थ्य की भी जांच की। उनकी डेंगू रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें