फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट का सीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने सीएचसी परिसर में बनी डायलिसिस यूनिट के भवन का निरीक्षण किया। साफ सफाई रखने व आसपास पेड़ पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी एक माह में डायलिसिस यूनिट का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चंदौसी सीएचसी में डायलिसिस यूनिट का भवन बनकर तैयार हो गया है। यह पीपीपी मॉडल पर संचालित होना है। शुक्रवार को सीडीओ सीएचसी पहुंची। भवन का ताला खुलवाकर अंदर से देखा। उन्होंने बताया कि यूनिट को संचालित करने के लिए डायलिसिस यूनिट का चयन हो गया है। मशीन व अन्य उपकरण शासन से आएंगे। यह सभी प्रक्रिया करीब एक माह में पूरी हो जाएगी। इसके बाद डायलिसिस वाले मरीजों को यहां लाभ मिल सकेगा। डायलिसस के लिए मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने सीएमओ को भवन की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि भवन के बाहर खाली जगह में छोटा पार्क बनाया जाए तथा पेड़-पौधे लगाए जाएं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा, नरौली सीएचसी प्रभारी डॉ. विश्वास अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें