फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की जान गई

Sat, 25 Apr 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


बहजोई। मालगाड़ी की चपेट में आकर मोहल्ला ईदगाह कॉलोनी निवासी महिला बानो (50) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल की। हादसा शुक्रवार को शाम करीब छह बजे मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट हुआ।इस बीच, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
परिजनों के मुताबिक, बानो दोपहर बाद करीब चार बजे घर से बकरी चराने के लिए निकली थीं। बाद में शाम छह बजे करीब वह रेलवे ट्रैक के निकट बकरी चरा रही थीं। बकरी चराते समय वह किसी तरह मालगाड़ी की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दरोगा अपर्णा बंसल ने बताया कि परिजनों की ओर से महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। इसको लेकर महिला का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें