फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले में दस केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में होगी होमगार्ड परीक्षा, तैयारी पूरी

Sat, 25 Apr 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में तीन दिन तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली होमगार्ड परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार, रविवार और सोमवार को यह परीक्षा आयोजित होनी है। जिले में दस केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में पहली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र और परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। नगर पालिका द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी मदद ली जाएगी। जिससे अभ्यर्थी किसी दिक्कत का सामना न करें। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों ने शुक्रवार को जायजा लिया और व्यवस्थाओं को परखा। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण, सकुशल, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाना है। पुलिस-प्रशासन इसकी पूरी तैयारी कर चुका है।
वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में फोटोस्टेट की दुकानें नहीं खुलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी अपने साथ अनिवार्य रूप से ई-प्रवेश पत्र- uppbpb.gov.in से डाउनलोड की गई फोटोयुक्त प्रति, मूल फोटो पहचान पत्र- (आधार कार्ड, वोटर आईडी, आदि) और पासपोर्ट साइज फोटो- दो नवीनतम रंगीन तस्वीरें लाएं। बॉलपॉइंट पेन- नीला या काला होना चाहिए।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक अपने अधीनस्थों/कक्ष निरीक्षकों की ब्रीफिंग और डी-ब्रीफिंग के साथ उन्हें परीक्षा के नियम, प्रक्रिया व अनुशासन संबंधी जिम्मेदारियों को समझा दें। स्कूलों में संचालित सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग अच्छे ढंग से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें