फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ततारपुर गांव में मिट्टी की ढांग गिरने से दबकर महिला की मौत

Wed, 01 Nov 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी परमेश्वरी (45) पत्नी अरविंद सिंह की मंगलवार को मिट्टी की ढांग में दबकर मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी परमेश्वरी मंगलवार की सुबह दस बजे घर की लिपाई के लिए मोहल्ले की सीमा पत्नी सुरेंद्र सिंह, आकांक्षा पुत्री बह्म सिंह, रोजा पत्नी गजेंद्र आदि के साथ मिट्टी लेने के लिए गई थी। मिट्टी की खोदाई करते समय ढांग गिर गई। जिसके चलते परमेश्वरी मिट्टी के नीचे दब गई। साथ की महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और मिट्टी हटाकर परमेश्वरी को बाहर निकाला। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गांव निवासी सीमा पत्नी सुरेंद्र सिंह, आकांक्षा पुत्री बह्म सिंह, रोजा पत्नी गजेंद्र मामूली घायल हुई हैं। महिला अपने पीछे तीन बेटी और दो बेटों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें