फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Sun, 06 Oct 2024 04:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। गांव ईसमपुर डांडा निवासी ओमवती (25) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के लहरानगला श्याम निवासी वीरेंद्र ने सात साल पहले अपनी बेटी ओमवती की शादी गांव ईशमपुर डांडा निवासी कालीचरण के साथ की थी। शादी के सात साल बाद भी ओमवती को बच्चा नहीं हुआ तो उसने जुलाई में अपनी छोटी बहन की शादी अपने पति से करा दी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात कालीचरण अपनी दूसरी पत्नी के साथ घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। जबकि ओमवती नीचे बरामदे में सो रही थी। सुबह कालीचरण छत से नीचे उतरकर आया तो उसकी पहली पत्नी ओमवती का शव साड़ी के फंदे से लटका था। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। साथ ही आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। परिजनों ने शव नीचे उतारा। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें