गुन्नौर (संभल)। पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती की टिप्पणी से मुस्लिम समाज में रोष है। शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर महंत नरसिंहानंद पर कार्रवाई की मांग की है।
गुन्नौर के पुवईया मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद में शनिवार को मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए और महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान को लेकर रोष व्यक्त किया। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा के पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। महंत की ये करतूत मुस्लिम समाज के लोगों की धार्मिक आस्था को भड़काने के लिए की गई है। इससे समाज का माहौल खराब होगा। इस दौरान एसडीएम दीपक चौधरी को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें महंत को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान इमाम मुनफीक कादरी, मौलाना बिलाल, काजी हम्माद मुबीन, अकील खान, खालिद पीरजादा, मुजफ्फर अली, मौलाना जाबिर, मुगीस मलिक, हाफिज मुनाफ, हाफिज तारीख, आसिफ अली, जाहिद अली आदि रहे।