फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला ने घर जाकर तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद घर पहुंचने पर महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई और बाद में महिला ने दम तोड़ दिया। पूरे मामले में गुस्साए परिजनों ने महिला के शव को निजी अस्पताल में जाकर रख दिया। देखते ही देखते अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात नगर के एक नामचीन निजी अस्पताल में कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी एक महिला का प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल स्टाफ की ओर से महिला को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। घर पहुंचने पर महिला की अचानक तबियत बिगड़ने लगी और कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया।
परिजन व ग्रामीण महिला के शव को निजी अस्पताल में लाए और चिकित्सा स्टाफ की लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर करने लगे। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं अस्पताल स्टाफ की ओर से भी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांव बहापुर पट्टी स्थित चीरघर पर भेज दिया।
विज्ञापन

देर रात तक अस्पताल स्टाफ की ओर से कई लोग महिला के परिजनों व ग्रामीणों से समझौते की जुगत में रहे। वहीं प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पूरे मामले में अभी तक मृतक महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें