फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खाया कीटनाशक , चार दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर नियावली में विवाहित की जहरीले पदार्थ से मौत हो गई। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो कोहराम मच गया। महिला के पति व ससुरालियों पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर दो बजे करीब गांव रूस्तमपुर नियावली निवासी जसपाल की पत्नी राजवाला (23) की मौत हो गई।
महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई। महिला ने चार दिन पहले पति से विवाद के बाद फसल में डालने वाला कीटनाशक का सेवन किया था। पति और ससुरालिया निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को दोपहर अचानक हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की खातिर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो विवाहिता के भाई जितेंद्र ने बताया कि पति और उसके परिजन डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर जहर देकर हत्या कर दी। विवाहिता के भाई ने बताया कि एक वर्ष पहले ही शादी की गई थी। शादी के बाद से ही मारपीट की जा रही थी। पुलिस ने बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें