फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। गुन्नौर के गांव रजपुरा स्थित गवां-बबराला मार्ग पर बेकाबू बाइक सवार ने सड़क पार करते समय महिला को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसा देख मौके पर जमा हुई भीड़ ने आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पीड़ित परिजनों को सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को साढ़े चार बजे करीब गांव रजपुरा निवासी प्रभा शर्मा (45) पत्नी सुभाष शर्मा अपने घर से बच्चे के लिए दुकान से खाने की चीज लेने जा रही थी। जैसे ही गवां-बबराला मार्ग पार किया तो गवां की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण महिला को निजी अस्पताल लेकर दौड़े जहां चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि की। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद जमा हुई भीड़ ने आरोपी बाइक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया।
पीड़ित पति ने बताया कि उनका बच्चा चीज खाने की जिद्द कर रहा था। उनकी पत्नी दुकान से कुछ लेने जा रही थीं इसी दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार नशे की हालत में था और तेज रफ्तार पर बाइक लेकर आ रहा था। इसी के चलते हादसा हुआ। पीड़ित परिवार ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें